प्रागैतिहासिक काल | Prehistoric Time | History
उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थलों से प्राप्त होने वाले पाषाणोपकरण, गुफा, शैल-चित्र, कंकाल मृदभाण्ड तथा धातु-उपकरण प्रागैतिहासिक काल में मानव निवास की पुष्टि करते हैं। इस काल के प्रमुख साक्ष्य निम्न प्रकार से हैं: लाखु गुफा: 1963 में खोजे गए लाखु उड्यार जो कि अल्मोड़ा के बाड़ेछीना के पास दलबैंड पर स्थित हैं, से मानव व पशुओं के चित्र प्राप्त हुए हैं। मानव आकृतियोंं को अकेला या समूह में नृत्य कहते दिखाया गया हैं। विभिन्न पशु-पक्षियों का भी चित्रण किया गया हैं। इसके अलावा, चित्रों को रंगोंं से भी सजाया गया हैं।